हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Oct-2021 06:59 AM
DELHI : अंदरूनी विवाद झेल रही कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है। कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के आंतरिक संगठन से लेकर पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और किसान आंदोलन से लेकर महंगाई और लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं पर चर्चा होगी। चर्चा इस बात की भी है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम भी सामने आ सकता है।
पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस में जो कुछ हुआ उसके बाद भले ही वहां नेतृत्व परिवर्तन कर कांग्रेस ने अपनी सरकार बचा ली हो लेकिन लगातार पार्टी के बड़े नेताओं की तरफ से यह मांग उठ रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाएं। सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज इन तमाम एजेंडों पर चर्चा होने की उम्मीद है। कपिल सिब्बल ने पार्टी की स्थिति को लेकर अपनी राय रखी थी। इसके अलावे गुलाम नबी आजाद भी बहुत कुछ कह चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में इस बात को लेकर चिंता दिखाई है कि पार्टी अंदरूनी विवादों को सुलझाने में भी सुस्त रवैया अपना रही है।
सीडब्ल्यूसी की बैठक के दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा वर्किंग कमेटी के अन्य सदस्य शामिल होंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले कांग्रेस के लिए बीती रात एक अच्छी खबर आयी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धू जब बाहर निकले तो उनके तेवर नरम पड़ चुके थे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ऐलान किया है कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगें। सीडब्ल्यूसी कि आज होने वाली बैठक में क्या कुछ होता है इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी।