ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश

Home / politics / कांग्रेस के पूर्व मंत्री के आधा दर्जन ठिकानों पर रेड, ED ने इस...

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के आधा दर्जन ठिकानों पर रेड, ED ने इस मामले में कसा शिकंजा

16-Jan-2024 11:24 AM

By First Bihar

DESK: देशभर में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही ईडी एक्शन में है। एक तरफ जहां झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ईडी की टीम ने राजस्थान के पूर्व मंत्री के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ रेड किया है। जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर छापेमारी की है।


ईडी की टीम ने इस घोटाले से जुड़े पूर्व मंत्री महेश जोशी के अलावा पीएचईडी विभाग के पांच बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के अड्डों पर भी रेड किया है। राजस्थान के जयपुर और बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में ईडी की रेड चल रही है। ये सभी अधिकारी और ठेकेदार पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी बताए जा रहे हैं। ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है।


इसी मामले में पिछले दिनों ईडी की टीम ने राजस्थान के 25 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे। इससे कुछ दिन पहले ईडी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन जारी किया था तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी। जिसे पूर्व सीएम गहलोत ने घिनौनी राजनीति करार दिया था।