ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Home / politics / उपचुनाव पर कांग्रेस आज लेगी आधिकारिक फैसला, शाम 5 बजे से प्रदेश चुनाव...

उपचुनाव पर कांग्रेस आज लेगी आधिकारिक फैसला, शाम 5 बजे से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक

25-Sep-2019 10:01 AM

PATNA : बिहार के 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस आज आधिकारिक तौर पर फैसला लेगी। शाम 5 बजे सदाकत आश्रम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। 


चुनाव समिति की इस बैठक में इस बात पर निर्णय होगा की पार्टी उपचुनाव में किन-किन सीटों पर उम्मीदवार देगी। हालांकि सहयोगी दल आरजेडी ने 4 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार देने का फैसला करके यह तय कर दिया है कि कांग्रेस किशनगंज विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार दे। समस्तीपुर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस पहले से ही अपनी दावेदारी कर रही है।


वहीं चुनाव को लेकर अहम फैसला प्रदेश चुनाव समिति को लेना है लेकिन कांग्रेस के कई विधायकों ने मंगलवार को यह बयान दिया था कि उपचुनाव के दौरान पार्टी को सभी सीटों पर उम्मीदवार देना चाहिए। हालांकि कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व के मूड को देखकर ऐसा नहीं लगता कि कांग्रेस अकेले उपचुनाव में उतरेगी। आज होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज दोपहर पटना पहुंचेंगे।