बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
26-May-2025 12:36 PM
By FIRST BIHAR
CM Nitish Kumar: पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार का हैरान करने वाला अंदाज देखने को मिला है। कार्यक्रम में सीएम के पहुंचने पर शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने पौधा देकर उनका स्वागत किया, तभी कुछ ऐसा हुआ की सभी लोग दंग रह गए। मुख्यमंत्री के इस अंदाज से एस. सिद्धार्थ भी हैरान रह गए।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर सीएम कुछ ऐसा कर देते हैं कि सियासी गलियारे में उसकी चर्चा शुरू हो जाती है और ऐसी खबरें मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं। सोमवार को पटना में एक बार फिर से सीएम का वही पुराना अंदाज देखने को मिला। सीएम नीतीश कुमार ललित नारायण मिश्रा इंस्टिट्यूट में नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए पहुंचे थे, तभी ऐसा कुछ हुआ कि कार्यक्रम में मौजूद लोग उसे देखकर हैरान रह गए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने पर शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने सीएम का स्वागत किया। स्वागत में जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने उन्हें उन्होंने एक छोटा पौधा प्रदान किया, इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनके हाथ से पौधा लिया और लेने के बाद वह पौधा उनके सिर पर रख दिया। इसे देखकर थोड़ी देर के लिए लोग अचंभित हो गए, हालांकि बाद में कार्यक्रम में जमकर ठहाके लगे।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री का यह अनोखा अंदाज लोगों को देखने के लिए मिला है। इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए जब सीएम ने अपने अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया हालांकि सीएम ने इस अंदाज को लेक विरोधी सवाल भी उठाते हैं। खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसको लेकर सीएम नीतीश को अक्सर घेरने की कोशिश करते हैं। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को तंज करने का एक और मौका जरूर दे दिया है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, फर्स्ट बिहार, पटना