बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
21-Jan-2026 07:52 AM
By FIRST BIHAR
Smriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 21 जनवरी को ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवें दिन सारण जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 86.50 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं और जनसंवाद के लिहाज से खास माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे छपरा पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वे जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। इसके बाद जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। इस सिलाई केंद्र को लेकर जीविका समूहों में खासा उत्साह है। यहां तैयार किए गए कपड़े सारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजे जाएंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार, यह पहल जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीआई बॉयज सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह आईटीआई केंद्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल समेत कई ट्रेड से जुड़े आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आईटीआई प्रशासन का कहना है कि इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री बिनतोलिया के पास निर्माणाधीन बस स्टैंड का भी जायजा लेंगे और यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री जीविका दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।