ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

CM Nitish Kumar: बिहार में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने में जुटे नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बिहटा के सिकंदरपुरा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया है.

15-Jun-2025 10:58 AM

By First Bihar

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बिहटा के सिकंदरपुरा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर चल रहे विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण चुनावी वर्ष में विकास कार्यों की गति को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


इससे पहले, मुख्यमंत्री ने महुली-मिथापुर रोड का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। वहीं, इससे पहले 11 जून को मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि विकास कार्यों की गति को तेज करना और समय सीमा के भीतर परियोजनाओं का पूरा होना राज्य के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उनका यह निरंतर निरीक्षण अधिकारियों को जिम्मेदारी का अहसास कराता है और कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करता है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह सक्रियता विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके इस निरंतर प्रयास से राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज