ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / CM नीतीश बोले.. जब मौका मिला तो कुछ किए नहीं, भ्रम में डालने...

CM नीतीश बोले.. जब मौका मिला तो कुछ किए नहीं, भ्रम में डालने के लिए कर रहे झूठा वादा

25-Oct-2020 12:54 PM

MADHUBANI: फुलपरास में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लालू-राबड़ी शासन पर हमला बोला. नीतीश कुमार ने कहा कि जब मौका मिला तो 15 साल में कुछ नहीं किया. अब चुनाव आ गया है तो वह झूठा वादा कर रहे हैं. नकली बातें कर रहे हैं लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों तो मेरे खिलाफ हैं. महिलाओं की मांग पर ही हमने शराबबंदी किया था. इस कारोबार जुटे लोग भी मेरे खिलाफ और शऱाबबंदी के बारे में बोल रहे हैं. लेकिन इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनको सिर्फ काम करने पर भरोसा है. जब बिहार में काम करने का मौका मिला तो उस समय स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन कानून व्यवस्था को बिहार में कायम किया. यही कारण है बिहार आज क्राइम के मामले में 23वें नंबर पर पहुंच गया है. कुछ तो लोग गड़बड़ करते रहते हैं.  नीतीश कुमार ने कहा कि आगे भी काम करने का मौका दीजिएगा तो बहुत काम करना है. सात निश्तय 2 के तहत हर खेत तक पानी पहुंचाना है. हर गांव की गलियों में सोर लाइट लगाना है.