ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / सीएम नीतीश को ‘कुशवाहा’ की चिटठी, समाज क नौजवानों की हो रही हत्या,...

सीएम नीतीश को ‘कुशवाहा’ की चिटठी, समाज क नौजवानों की हो रही हत्या, छुटटा घूम रहे अपराधी’

10-Sep-2020 04:15 PM

PATNA: रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को आज एक पत्र लिखा है। सीएम को लिखे अपने पत्र में ‘कुशवाहा’ ने लिखा है कि कुशवाहा समाज से आने वाले नौजवानों की हत्या हो रही है और हत्याओं के नामजद अपराधी छुटटा घूम रहे हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है-‘कल मेरे पास राज्य भर से कुशवाहा समाज के सैंकड़ो युवक मिलने आए थे। उन्होंने हाल के महीनों में कुशवाहा समाज के दर्जनों युवक की अकारण हत्या पर ब्योरावार चर्चा की। पीड़ितों में कई युवक काफी मेघावी और राज्य के भविष्य के उपयोगी युवक भी शामिल थे।

 जिला पुलिस ने कोई अपेक्षित कार्यवाही नहीं की।नतीजा के तौर पर नामजद सहित लगभग सभी अपराधी आज भी छुट्टा घूम रहे हैं। इन घटनाओं से पूरा कुशवाहा समाज चिंतित और आक्रोशित है। विरोध की आवाज उठाने पर नौजवानों की आवाज दबाने के लिए उनपर मुकदमा किया जा रहा है। इसी तरह की कार्यवाही में सीवान के रवि प्रकाश कुशवाहा समेत 90 लोगों को अभियुक्त बना दिया गया है। 

आपका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहना चाहते हैं कि घटना को अंजाम देने वालों को अविलंब कानून के दायरे में लाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मृतकों के परिजनों को सरकार सहायता दें। निराश्रित पीड़ित परिवार के किसी व्यक्ति को सरकार नौकरी दे। घटना के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर किये गये मुकदमें वापस लिये जाएं।