ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
15-Aug-2022 10:19 AM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान के प्राचीर से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि नौकरी और रोजगार के लिए इतना काम कराएंगे कि इसे 20 लाख तक ले जाएंगे. हमारे साथ जो नए लोग आये हैं, उनके साथ मिलकर रोजगार देने के लिए काम करेंगे. नए पीढ़ी के लोगों को आगे बढ़ने के लिए सरकार हमेशा प्रयास करते रही है. हमारी प्राथमिकता है कि बिहार विकसित राज्य बनें और इसके लिए जरुरी कार्य किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी मिले चाहे सरकारी या उसके बाहर, दस लाख क्या हम लोगों का मन है इसे 20 लाख तक पहुंचाएं. 'न्याय के साथ विकास' इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है. सरकार की कामना है कि समय में सद्भाव और भाईचारे की भावना हो और इसको बनाये रखने लिए जो आवश्यक है, किया जा रहा है. अनेक चुनौतियों के बाद भी हमारा राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है. हमारा अतीत गौरभशाली है और विरासत सम्पूर्ण है. हम अपने इतिहास को फिर से प्राप्त करेंगे.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम जल जीवन हरियाली मिशन चला रहे हैं. पर्यावरण का संरक्षण होना चाहिए. राज्य प्रगति की पथ पर अग्रसर है. बिहार में प्रजनन दर 2.9 प्रतिशत है. इसलिए यहां जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत नहीं है. असली चीज है कि लोगों को पढ़ाएं. इससे जागरूकता आएगी. बिहार सरकार में जाति आधारित गणना जरूर कराएगी. इसकी तैयारी पूरी है। सभी जातियों की गणना होगी. उनकी आर्थिक स्थिति का भी आकलन करेंगे. सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प लें कि बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर खुशहाल रखने के लिए राज्य को स्थापित करने के लिए अपना सहयोग प्रदान करेंगे