ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / CM NITISH PRAGATI YATRA: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने खोल दिया...

CM NITISH PRAGATI YATRA: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने खोल दिया खजाना, इस जिले को दे दी 476 करोड़ की सौगात

प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम नीतीश ने केशोपुर में लंबे समय से लंबित बहु-ग्राम जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। यह परियोजना 15 साल से अधर में लटकी हुई थी।

15-Feb-2025 02:52 PM

By First Bihar

CM NITISH PRAGATI YATRA BUXAR: प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर पहुँचे जहाँ पर उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट और बक्सर जिले की बहुप्रतीक्षित, बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। 202 करोड़ की लागत से बने इस बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 20 पंचायतों के 51 गांवों में  36760 घरों में गंगा जल को शुद्ध कर पेयजल के रूप में पहुंचाना है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को  करीब 476 करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया है। दियारा क्षेत्र बुरी तरह आर्सेनिक से प्रभावित था। यहां के भूजल में आर्सेनिक की मात्रा होने के कारण यह क्षेत्र कैंसर जोन बन चुका था। रिपोर्ट यह भी आई थी कि मां के दूध में आर्सेनिक की मात्रा आने लगी थी जिससे नवजातों का जीवन भी प्रभावित होने लगा था। इसीलिए सरकार द्वारा इसे काफी संजीदा से लिया गया और यह तय किया गया कि गंगाजल को शुद्ध कर इस क्षेत्र को लोगों को पेयजल के रूप में आपूर्ति की की जा रही है। 


इसी कड़ी में 2009 में इस योजना की शुरुआत की गई लेकिन कई कारणों से इसमें देर होती गई। अब यह 2025 में योजना पूर्ण हुई है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज किया। वहीं मुख्यमंत्री ने सिमरी के परसन पाह में मॉडल पंचायत भवन  का भी उद्घाटन किया। जिसके बाद यहाँ से वो बक्सर के गोलम्बर पहुंचे जहाँ पर्यटन विभाग के विश्वामित्र होटल के नये भवन निर्माण का शिलान्यास किया।


फिर वो सुप्रसिद्ध रामरेखा घाट भी गए ,जहाँ वे मां गंगा का दर्शन कर करीब 13 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया। जिसके बाद वो जिला अतिथि गृह में 12 कमरों का बनकर तैयार भवन का उद्घाटन करने के बाद वो बक्सर समाहरणालय पहुंचे जहां वो अधिकारियो के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी की। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी,  मंत्री नीरज कुमार , बिहार सरकार के ही मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद थे।

बक्सर से सुमंत सिंह की रिपोर्ट..