ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / सीएम नीतीश आज जाएंगे सैफई, अखिलेश यादव से होगी मुलाकात

सीएम नीतीश आज जाएंगे सैफई, अखिलेश यादव से होगी मुलाकात

12-Oct-2022 09:52 AM

DESK : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उनके पैतृक गांव सैफई जाएंगे। सीएम नीतीश स्पेशल फ्लाइट से 11 बजे लखनऊ होते हुए सैफई जाएंगे। दरअसल, वे मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। इसीलिए नीतीश कुमार आज यानी बुधवार को सैफई जा रहे हैं। 





मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही हो गया, लेकिन सीएम नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के तहत नागालैंड में थे। यही वजह है कि वे आज मुलायम सिंह यादव के परिवार से मिलने सैफई जा रहे हैं। हालांकि कल उनके अंतिम संस्कार में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए थे और उनके पार्थिव शरीर को कन्धा भी दिया था। 





नीतीश कुमार के अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मुलायम सिंह के अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके थे। दरअसल, लालू अपने बेहतर इलाज के लिए कल ही सिंगापुर रवाना हो गए थे। उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी यादव को सैफई भेजा था।