BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
28-Mar-2024 04:09 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए उनकी ईडी रिमांड को आगामी 1 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। ईडी ने केजरीवाल कि रिमांड खत्म होने पर गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था और सात दिन की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
दरअसल, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने बीते 21 मार्च की देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज कावेरी बवेजा की अदालत में पेशी के बाद कोर्ट में सुनवाई चली थी।
ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने ईडी को पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड दी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 28 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को फिर से कोर्ट में पेश किया और 7 दिन की रिमांड मांगी।
कोर्ट ने ईडी और बचाव पक्ष की दलील को सुनने के बाद केजरीवाल की रिमांड अवधि को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया। अब ईडी आगामी 1 अप्रैल को दोपहर दो बजे केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर से पेश करेगी। इस बीच ईडी सीएम केजरीवाल से शराब घोटाले में फिर से पूछताछ करेगी।