BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
03-Feb-2024 07:47 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। इस मामले में ईडी अब कोर्ट पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, सीएम केजरीवाल के खिलाफ जो ईडी ने जो समन जारी किए गए थे, उनका अनुपालन नहीं करने पर प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। ईडी की शिकायत पर कोर्ट आगामी 7 फरवरी को सुनवाई करेगा। शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 समन जारी कर चुकी है लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं।
ईडी ने कहा है कि पीएमएलए की धारा 50 के तहत जारी समन का अनुपालन नहीं किया गया है। लोकसेवक के आदेश का पालन न करने पर IPC की धारा 174 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। ईडी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि इस कानून के तहत पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष किसी भी व्यक्ति की मौजूदगी जरूरी है। बता दें कि सीएम केजरीवाल ने ईडी के सभी समन को गैरकानूनी बताते हुए पेश होने से इनकार कर दिया है।