ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / सीएम हेमंत सोरेन से मिले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, जानिए.. मुलाकात में क्या...

सीएम हेमंत सोरेन से मिले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, जानिए.. मुलाकात में क्या हुई बात?

02-May-2023 03:26 PM

By First Bihar

RANCHI: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के लोग भी इस मुहिम में नीतीश के साथ खड़े हैं। रांची पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपना सियासी समीकरण साधने में जुट गए है। बिहार के साथ साथ झारखंड में भी जेडीयू ने महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के तमाम विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की महिम में जुटे हुए हैं और लगातार विपक्ष के नेताओ से मुलाकात कर रहे हैं। 


मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके साथ ही साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड की राजनीति में जेडीयू की क्या भूमिका होगी, इसको लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।


news image


news image