Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
31-Jan-2024 03:59 PM
By First Bihar
RANCHI: बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाने में केस दर्ज कराया है। सीएम हेमंत सोरेन ने एससी-एसटी थाने में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आवेदन दिया है और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
झारखंड में हुए जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शिकंजा कस दिया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी सीएम आवास में पहुंचे है। ईडी दफ्तर से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बीच सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है।
सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईडी के अधिकारियों को स्कॉट करते हुए सीएम हाउस तक पहुंचाया। ईडी की पूछताछ के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने रांची की एससी-एसटी थाने में आवेदन भेजकर ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस से केस दर्ज करने को कहा है। सीएम का आवेदन मिलने के बाद एससी-एसटी थाने की पुलिस केस दर्ज कर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।