ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / politics / सीएम हेमंत सोरेन को SC से बड़ी राहत, लीज आवंटन का मामला

सीएम हेमंत सोरेन को SC से बड़ी राहत, लीज आवंटन का मामला

07-Nov-2022 12:11 PM

DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लीज आवंटन मामले में सीएम हेमंत सोरेन को SC ने बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि ये जनहित याचिका मेंटनेबल नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। 



आपको बता दें, हेमंत सोरेन के खिलाफ जो याचिका दायर की गई थी, उसे हाईकोर्ट ने मेंटेनेबल माना था। 17 अगस्त को हेमंत सोरेन और राज्य सरकार की अपील याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिसमें फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। दरअसल, शिवशंकर शर्मा ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। 



सोरेन के खिलाफ गलत तरीके से खनन लीज आवंटित करने और उनके करीबियों द्वारा शेल कंपनी में निवेश का आरोप लगाते हुए शिवशंकर शर्मा ने याचिका दायर की थी। इसके बाद हेमंत सोरेन ने इस याचिका की वैधता को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन अब इस मामले में हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।