गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
10-Jan-2020 11:40 AM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टूट दिखता नजर आ रहा है. सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच तकरार बढ़ गया है. कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता मानने को तैयार नहीं दिख रही है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पहले ही कह दिया था कि अभी महागठबंधन का नेता तय नहीं हुआ है. जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह भी उनके सुर में सुर मिलाते दिखे. इस सब के बीच अब आरजेडी का बयान सामने आया है. कांग्रेस के बयान के बाद आरजेडी ने दो टूक कह दिया है कि 2020 का चुनाव तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा.
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने साफ कर दिया है कि पार्टी का फैसला जो कल था वही आज भी है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि हम अपने फैसले पर अडिग हैं. जगतानंद सिंह ने कहा है कि 2020 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और आरजेडी ने पहले ही तय कर लिया है कि तेजस्वी ही हमारे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि इसमें किसी के कहने का कोई मतलब नहीं बनता है, हमने अपना अंतिम फैसला बता दिया है, अब इस पर कोई चर्चा ना ही करनी है और ना ही सुननी है.