ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / सीएम चंपई सोरेन ने सदन में पेश किया विश्वास मत, थोड़ी देर में...

सीएम चंपई सोरेन ने सदन में पेश किया विश्वास मत, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग

05-Feb-2024 12:54 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में आज चंपई सोरेन को विश्वास मत हासिल करना है। विधानसभा में इसको लेकर कार्यवाही चल रही है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सदन में विश्वास मत पेश कर दिया है। सदन में सरकार के विश्वास मत पेश करने के बाद उसपर वाद-विवाद के बाद वोटिंग शुरू होगी। 


विश्वास मत पेश करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने सदन में कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी लेकिन सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी सरकार को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश शुरू कर दी थी। सरकार बनते ही कोरोना महामहारी आ गयी लेकिन हेमंत सोरेन ने किसी को भूखे मरने नहीं दिया। राज्य के बाहर पलायन कर रहे मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लाया। कोरोना महामारी खत्म हुई तो सरकार ने बड़े पैमाने पर काम शुरू किया लेकिन फिर से ये लोग सरकार को गिराने और अस्थिर करने के कोशिश में लग गये।


उन्होंने कहा कि इन लोगों (बीजेपी) ने अपनी एजेंसी द्वारा हमरे हेमंत बाबू को जेल भेजा और सरकार गिरा ही दिया। चंपई सोरेन ने कहा कि हम हेमंत सोरेन के सभी काम और योजनाओं का आगे लेकर जायेंगे। हेमंत बाबू ने गरीब बच्चों को विदेश भेजा। राज्य बनने के बाद यहां विपक्ष की सरकार बनी। झारखंड के खनिज और माइंस को लूट लिया। आदिवासी मूलवासी को क्या मिला? जब-जब यहां आदिवासी मूलवासी की सरकार बनती है, इन्हें दर्द होने लगता है। एक ऐसे मामले में हेमंत को जेल भेजा गया, जिसका न खाता है और न बही।