ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह, तारिक के सवाल उठाने पर...

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह, तारिक के सवाल उठाने पर अखिलेश ने किया पलटवार

12-Nov-2020 02:09 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हार के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठने लगी है. कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने सवाल उठाया तो पलटवार में राज्यसभा के सदस्य अखिलेश सिंह उतर गए. अखिलेश सिंह ने कहा कि उनको बताना चाहिए कि वह किस परिस्थिति में जवाब दे रहे है. वह पार्टी के विरोध में क्यों बयान दे रहे हैं.

तारिक ने उठाया है सवाल

तारिक ने उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के बिहार नेतृत्व पर बदलाव करने की बात कही है. तारिक ने कहा कि हार का अगर कोई सबसे बड़ा कारण है तो वह उम्मीदवारों का चयन हैं. इस दौरान ही बहुत सारी गलियां की गई है. चुनाव प्रचार के दौरान भी कई गलती हुई है. जिसका खामिया भुगतना पड़ा है.

आलाकामन को देंगे जानकारी

तारिक अनवर ने कहा है कि वो आलाकमान के सामने पार्टी के अंदर हो रही सारी चीजों को रखेंगे. इस बार कांग्रेस को 70 सीटें मिली थी, लेकिन 2015 की संख्या तक भी हम नहीं पहुंच पाए. इस बार कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई. यह बहुत ही निराशाजनक है. तारिक का बयान अखिलेश को नागवार गुजरा है. जिसके बाद पलटवार करते हुए कहा कि वह किस परिस्थिति में बयान दे रहे हैं. अखिलेश के यह बात इसलिए भी नागवार गुजर रही है कि वह चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे थे. 


अखिलेश ने आरजेडी पर फोड़ा ठीकरा

 कांग्रेस ने हार का ठीकरा आरजेडी के माथे पर फोड़ा है. अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हार की जिम्मेवारी सभी की है. अखिलेश ने कहा कि हमलोग जो सीटें चाहते थे वह हमलोगों को नहीं मिली. कांग्रेस के खाते में कमजोर सीटें आई. अंतिम में कुछ ऐसी सीटें कांग्रेस को दी गई जिसके बाद में पता ही नहीं था. जिसके कारण पार्टी की हार हुई. इसकी समीक्षा की जा रही है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी, लेकिन वह सिर्फ 17 सीटों पर ही चुनाव जीत पायी. 2015 में कांग्रेस ने 27 सीटें जीती थी.