ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
15-Sep-2020 05:19 PM
PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग करते रहे हैं। यूपीए शासनकाल में इस डिमांड को लेकर आक्रामक और मुखर रहने वाले नीतीश कुमार मौजूदा वक्त में इस डिमांड को लेकर थोड़े ठंडे पड़ते नजर आए हैं। यही वजह है कि नीतीश के राजनीतिक विरोधी यह सवाल पूछते रहे हैं कि अब जब केन्द्र और बिहार दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार हो तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला।
हांलाकि जब चुनाव आता है तो जेडीयू को भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा वाली अपनी डिमांड याद आती है। बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चैधरी ने आज कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हर बिहारी चाहता है। केन्द्र सरकार के नियमों के अनुसार विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज का प्रयास हम कर रहे हैं। जिस परिस्थिति में बिहार का आगे विकास हो सके हम उसका प्रयास कर सकें। केन्द्र हमारी मदद भी कर रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में हमें और आर्थिक पैकेज मिलेगा। हम बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के लिए प्रयास करते रहेंगे।
आपको बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 2013 में जब केन्द्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब जेडीयू की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया था इसके साथ हीं 17 मार्च 2013 को नीतीश कुमार ने दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिकार रैली भी की थी। केन्द्र में एनडीए सरकार बनने के बाद भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला और इसको लेकर तेजस्वी यादव और दूसरे विपक्षी नेता अक्सर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर होते हैं।