मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-May-2024 10:55 AM
By First Bihar
DESK : देशभर के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों और प्रोफेसरों की नियुक्ति पर सवाल उठाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर के 181 शिक्षाविदों और कुलपतियों ने खुला पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठा दावा किया है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुलपतियों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वाइस चांसलरों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि आरएसएस से जुड़े होने के कारण की जाती है। राहुल गांधी के इस बयान पर विभिन्न यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों और प्रोफेसरों ने खुला पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि "जिस प्रक्रिया से कुलपतियों का चयन किया जाता है, वह योग्यता, विद्वतापूर्ण और विशिष्टता के मूल्यों पर आधारित प्रक्रिया की विशेषता है। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक और प्रशासनिक कौशल पर आधारित है और विश्वविद्यालयों को आगे ले जाने की दृष्टि से किया गया है।
देशभर के कुल 181 शिक्षाविदों और कुलपतियों ने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी ने झूठ का सहारा लिया है और इससे राजनीतिक लाभ लेने के इरादे से बड़े पैमाने पर हमें बदनाम किया गया है। इस कारण उनके खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाए।