सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
14-Mar-2024 06:50 PM
By First Bihar
DELHI: राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को एक और झटका देने की तैयारी कर ली गई है। पारस को लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिलने की चर्चा के बीच खगड़िया से सांसद महबूब अली कैसर और वैशाली सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान से मुलाकात की है। चिराग पासवान से मुलाकात के बाद महबूब अली कैसर ने बड़ा एलान कर दिया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में इस बार पारस का पत्ता साफ हो गया है। पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को एक भी सीट नहीं मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में पार्टी के सांसदों को अब अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है और वे दूसरे विकल्प की तलाश में जुट गए हैं। पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा के सांसद महबूब अली कैसर और वैशाली सांसद वीणा देवी आज अचानक चिराग पासवान से मिलने पहुंच गए और उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने की ईच्छा जताई है।
चिराग पासवान से मुलाकात करने के बाद खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर ने कहा कि उन्होंने चिराग पासवान से अपनी बात कह दी है और अगर चिराग उन्हें खगड़िया से टिकट देते हैं तो वे चिराग की पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वहीं वैशाली सांसद वीणा देवी ने कहा है कि अगर लोजपा से टिकट नहीं मिलता है तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। कैसर ने पारस का साथ छोड़ने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय लोजपा के तीन सांसदों में से एक वैशाली सांसद वीणा देवी पहले ही पारस का साथ छोड़ चुकी हैं और अब खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर चिराग उन्हें खगड़िया से टिकट देते हैं तो वे लोजपा (रामविलास) से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वहीं नवादा सांसद चंदन सिंह के पाला बदलने को लेकर भी चर्चा तेज हैं। ऐसे में पारस की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत मिल रहे हैं।