ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / politics / चिराग से छिनेगा बंगला, दूसरी बार मिला है नोटिस

चिराग से छिनेगा बंगला, दूसरी बार मिला है नोटिस

10-Aug-2021 10:13 AM

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को अब बंगला खाली करना होगा. चिराग पासवान अब तक अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को मिले सरकारी बंगले में रहते आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें 12 जनपथ आवास को खाली करना होगा. चिराग पासवान को 12 जनपथ आवास खाली करने के लिए दूसरी दफे नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस के मिलने के साथ चिराग ने भी आवास खाली करने का मन बना लिया है.


बीते साल एलजेपी के संस्थापक और चिराग के पिता रामविलास पासवान का निधन हो गया था. रामविलास पासवान के निधन के बाद भी चिराग पासवान को यह आवास खाली करना था. लेकिन वह अपने पिता की पहली बरसी तक 12 जनपथ में रहना चाहते थे. 14 जुलाई को चिराग पासवान को पहली बार आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया और अब दूसरी बार नोटिस जारी हुआ है. माना जा रहा है कि चिराग पासवान जल्द ही अपना आवास खाली कर देंगे.



रामविलास पासवान वर्षों तक केंद्रीय राजनीति में रहते हुए 12 जनपथ आवास में रहे इस आवास से उनकी यादें जुड़ी रही और अब उनके नहीं रहने के बाद चिराग और उनके परिवार को यह आवास खाली करना होगा. राजनीतिक गलियारे में आवास को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. चर्चा यह है कि चिराग पासवान बंगले को खाली करेंगे तो 12 जनपथ आवास केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नया ठिकाना हो सकता है. पहले यह चर्चा थी कि पशुपति पारस इस आवास में जाएंगे लेकिन अब उनकी बजाए आरसीपी सिंह के नाम की चर्चा है. 12 जनपथ आवास किसे आवंटित होगा यह तो वक्त बताएगा. लेकिन फिलहाल चिराग को यह आवास खाली जरूर करना होगा.