नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा
05-Mar-2026 01:36 PM
By FIRST BIHAR
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति को गुडबाय कह दिया है अब वह देश की राजनीति करेंगे। इसका एलान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। इस फैसले पर पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बावजूद नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन करने रवाना हो गए हैं। इस उलटफेर के बीच सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) का रिएक्शन सामने आया है।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि उनके अनुभव से देश को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती मिलेगी”।
चिराग ने एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव जीतने की अग्रीम बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण और जनसेवा के भाव से संसद के उच्च सदन में देश और समाज की आवाज़ को मजबूती से रखेंगे तथा विकास के मार्ग को और सशक्त करेंगे। आप सभी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं”।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद बिहार के सीएम की कुर्सी छोड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया और लिखा, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा”।