शादी के सिर्फ 5 दिन बाद गायब हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, लाखों की जेवर लेकर हुई फरार, थाने का चक्कर लगा रहा दूल्हा बिहार पर खाड़ी देशों में तनाव का असर, विदेश में फंसे अपनों की सलामती की दुआ; परिवारों में बढ़ी चिंता बिहार पर खाड़ी देशों में तनाव का असर, विदेश में फंसे अपनों की सलामती की दुआ; परिवारों में बढ़ी चिंता BIHAR NEWS : पटना में इस जगह बन रहा बिहार का दूसरा इंटरनेशनल स्टेडियम, नीदरलैंड से मंगाया गया एस्ट्रोटर्फ; जानिए कब होगा पूरा पटना में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी: RTE के तहत नामांकन लेने से कर रहे इनकार, DEO ने मांगा जवाब पटना में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी: RTE के तहत नामांकन लेने से कर रहे इनकार, DEO ने मांगा जवाब बिहार में यह क्या हो रहा है? हर साल गायब हो रहे हजारों बच्चे, कहीं यह तो नहीं है वजह! अचानक फूट-फूटकर क्यों रोने लगीं मैथिली ठाकुर? बीजेपी विधायक का भावुक वीडियो हुआ वायरल अचानक फूट-फूटकर क्यों रोने लगीं मैथिली ठाकुर? बीजेपी विधायक का भावुक वीडियो हुआ वायरल Bihar News : बिहार में 2800 ईंट भट्ठों ने नहीं जमा किया टैक्स, सख्त हुआ विभाग ; इस दिन तक जांच और वसूली का निर्देश
30-Nov-2025 05:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। वहीं संसद का शीतकालीन सत्र भी सोमवार से शुरू हो जाएगा। ऐसे में एनडीए सरकार ने राज्य से लेकर केंद्र तक विपक्ष को साधने का बड़ा प्लान तैयार किया है। शीतकालीन सत्र से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान पटना पहुंचे और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर जवाब दिया।
चिराग पासवान ने कहा कि कल बिहार विधानसभा का नए सत्र की शुरुआत हो रही है और कल से ही लोकसभा के शीतकालीन सत्र की भी शुरुआत होने जा रही है। हम लोगों को जिस तरीके से दोनों जगह पर अच्छा प्रदर्शन किया, बिहार में प्रचंड जीत हुई और हम लोगों की सरकार बनी है तो हम लोग अपना वादा पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम लोग महिलाओं को रोजगार का वादा पूरा करेंगे। हम लोग युवाओं को एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के वादे को भी पूरा करेंगे। विपक्ष का यही काम है कि वह ना काम करेगा ना किसी को कम करने देगा हालांकि इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। विपक्ष पूरी तरह धराशाई हो चुका है।
वहीं मौलाना मदनी के यह कहने पर कि सरकार के दबाव में न्यायालय ने बाबरी मस्जिद का फैसला दिया था, उन्होंने कहा कि देख लीजिए अगर संवैधानिक ढांचे को अगर इस तरह से टारगेट किया जाएगा तो यह कोई बात नहीं है। बिल्कुल न्यायालय का जो आदेश होता है वह आदेश होता है। न्यायालय किसी का दाबाव में काम नहीं करता।
वहीं महागठबंधन के विधायकों के सत्ता पक्ष के संपर्क में रहने पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम लोगों के पास बहुत ज्यादा संख्या है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हां लेकिन कई ऐसे लोग हैं विधायक हैं जो हमारे भी संपर्क में है और अगर लोगों को लगता है कि वह नीतीश कुमार के साथ नरेंद्र मोदी के विचारों के साथ आए और आने के बाद सरकार के साथ रहे इसमें कौन सी बात है। उन्होंने कहा कि विपक्ष धराशाई हो चुका है और मुझे नहीं लगता है कि डूबती नाव पर कोई भी रहना नहीं चाहेगा।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना