ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / चिराग ने फिर नीतीश पर बोला हमला, कहा.. शराबबंदी के नाम पर युवाओं...

चिराग ने फिर नीतीश पर बोला हमला, कहा.. शराबबंदी के नाम पर युवाओं को बना रहे तस्कर

24-Oct-2020 08:57 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चिराग पासवान लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. एक बार फिर चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी के नाम पर बिहार के युवाओं को तस्कर बना रहे हैं. 

बिहार शराब तस्करी की ओर बढ़ रहा

चिराग पासवान ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है. बिहार कि माताएं बहने अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती. बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है की बिहारी रोज़गार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है. लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है.

कल भी किया था पलटवार

चिराग ने शुक्रवार को कहा था कि पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे नीतीश कुमार का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. अमित शाह के भी कह देने के बाद कि  एलजेपी बिहार चुनाव में NDA का हिस्सा नहीं है. इस पर नीतीश कुमार को तसल्ली नहीं हुई. अभी और प्रमाणपत्र चाहिए. पीएम मोदी का स्वागत है. लेकिन जब पीएम मोदी की बिहार में सभा हुई तो पीएम मोदी ने चिराग पासवान के खिलाफ कुछ नहीं बोला है. सिर्फ रामविसास पासवान को श्रद्धांजलि और पुराना दोस्त बताया. जिसके बाद चिराग ने उनको धन्यवाद दिया.