पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
26-Oct-2020 10:58 AM
PATNA: चिराग पासवान ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. इस बार आरजेडी पर भी हमला बोला हैं. चिराग ने कहा कि जंगलराज के बाद बिहार में नीतीशराज आया, लेकिन उसके बाद भी बिहार में विकास नहीं हो पाया.
चिराग की लौ जला देगी नीतीश और तेजस्वी को
चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. नीतीश मुक्त बिहार हैश्टैग चला रहे हैं. एलजेपी ने दावा किया है कि चिराग की लौ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को जला देगी.
बिहार में घोटाला
चिराग पासवान ने आज फिर कहा कि सात निश्चय में भारी घोटाला हुआ है और अगर जांच के दौरान मुख्यमंत्री तक इसकी आंच जाती है तो मुख्यमंत्री को भी जेल जाना होगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप किसी से पूछ ले सात निश्चय के साथ-साथ हर क्षेत्र में घोटाला हुआ है. चिराग पासवान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने जातिवाद के नाम पर पूरे बिहार को बांट दिया है और हमारी लड़ाई गरीबी की जात पात से है. चिराग पासवान ने रवि किशन के उस बयान पर भी कहा जिसमें रवि किशन ने कहा था कि चिराग पासवान को माफी मांगनी चाहिए. इस पर चिराग ने कहा कि पता नहीं किस एजेंसी से रवि किशन ने जांच करा लिया है. बिहार आते नहीं हैं. बिहार आएंगे तब उन्हें सच्चाई का पता चलेगा.