BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
22-Oct-2020 08:38 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. यही नहीं उनके ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं. चिराग ने सात निश्चय योजना को सिर्फ घोटाला बताया है.
दोषियों को भेजेंगे जेल
चिराग पासवान ने कहा कि विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना ज़रूरी होता है. पिछले 5 साल में नीतीश कुमार के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं. चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच करवाऊंगा और दोषियों को जेल भेजूंगा.
20 दिन बदलाव के
चिराग ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से बिहार को फ़र्स्ट बनाने के लिए निकल पड़ा हूं. कई सारे नए साथी बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ जुड़ कर युवा बिहार नया बिहार के लिए अपना पसीना बहा रहे है, आप सभी से अपील है की आने वाले 20 दिन सिर्फ़ बिहार में बदलाव के लिए कार्य करें. ताकि हम सभी अपने बेहतर कल को सुनिश्चित कर सके. लोजपा प्रत्याशी मेरे प्रत्याशी है आप सभी का एक एक वोट सीधा मुझे मिलेगा.