गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया
17-Oct-2020 02:32 PM
PATNA: चिराग पासवान के खिलाफ सुशील मोदी समेत कई बीजेपी के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया हैं. चिराग को वोट कटवा बता रहे हैं. जिसके बाद चिराग ने इन नेताओं पर पलटवार करना शुरू कर दिया है. चिराग ने कहा कि बीजेपी के नेता सिर्फ नीतीश कुमार के दबाव में आकर मेरे खिलाफ बयान दे रहे हैं.
6 साल से क्यों रखा अपने साथ
चिराग पासवान ने कहा कि अगर मेरी पार्टी एलजेपी वोट कटवा है तो आखिर किस कारण बीजेपी 2014 से उनको एनडीए में रखा है. 2014 और 2019 का चुनाव क्यों साथ में लड़ा. इसका जबाव बीजेपी के नेताओं को देना चाहिए. बीजेपी नेता बयान देने में अपना दिमाग का इस्तेमाल करें न की नीतीश के दवाब में आए. चिराग ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में नीतीश फिर से सीएम बनते हैं तो मैं केंद्र सरकार से अलग हो जाउंगा.
पापा का था फैसला
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला उनके पापा रामविलास पासवान ने किया था. पापा के फैसले का सम्मान करते हुए इस पर मैंने काम किया. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार मेरे पापा का अपमान कई बार कर चुके हैं. इसका जवाब बिहार की जनता उनको चुनाव में देगी. बता दें कि सुशील मोदी ने चिराग पर पलटवार करते हुए कहा था कि एलजेपी वोट कटवा है. विधानसभा चुनाव में 2 सीटें भी नहीं जीत पाएगी.