ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

Home / politics / चिराग बोले.. सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच से क्यों डर रहे...

चिराग बोले.. सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच से क्यों डर रहे नीतीश कुमार, लालू की तरह जाएंगे जेल

27-Oct-2020 10:10 AM

PATNA: चिराग पासवान ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. चिराग ने कहा कि मैं तो सिर्फ इस योजना की जांच के बारे में बात कर रहा हूं. आखिर उनको किस बात की परेशानी है. आखिर क्यों डरे हुए हैं. 



चिराग ने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि 12 करोड़ में सिर्फ एक आदमी नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी नहीं है की उनके सात निश्च्य योजना में घोटाला हुआ है. वह सबकुछ जानते हुए भी भोलाभाला बन बैठे हुए हैं. 

चिराग ने कहा कि जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. इससे घबड़ाने की जरूरत क्या है. ऐसा तो हैं नहीं कि दोषी अगर सीएम होंगे तो वह जेल नहीं जाएंगे. एक पहले के सीएम रहे लालू प्रसाद भी जेल में हैं. मैं घोटाले की बात कर रहा हूं तो मेरे उपर सवाल उठाया जा रहा है. मेरा जेडीयू के नेता अपमान कर रहे हैं. यहां तक की मुझे जमूरा बोल रहे हैं. अगर मैं जमूरा हूं तो मंदारी कौन है. 

पीएम मोदी के इशारे पर काम करने का आरोप

चिराग ने कहा कि मुझे बार-बार कह रहे हैं कि वह पीएम मोदी के इशारे पर काम कर रहे हैं तो क्या आप पीएम मोदी का अपमान कर रहे हैं. कभी उनको कालीदास कहा जाता है. जेडीयू के नेता बार-बार पीएम मोदी का अपमान कर रहे हैं. 


फिल्मों की जांच कराए

चिराग पासवान ने कहा कि जेडीयू के नेता कहते हैं कि उनकी फिल्म में लगे पैसे की जांच कराएंगे. जेडीयू नेता कराए. मुझे भी पता चलेगा की किसका पैसा लगा था. फिल्म में मुझे अपने काम से मतलब था. बाकी किसका पैसा लगा यह मुझे पता नहीं है. जेडीयू नेता कहते हैं कि वह फिल्म फ्लॉप रही है. चिराग ने कहा कि हां मैं उसको कबूल कर रहा हूं कि फिल्म फ्लॉप रही है. लेकिन दस साल इस इंडस्ट्री में रहता तो अपना एक मुकाम बना लेता. फिल्म इंडस्ट्री में लोग आज संघर्ष करके ही आगे बढ़े हैं.