मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
29-Oct-2020 11:07 AM
PATNA: चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. चिराग ने कहा कि 10 नवंबर को महिसासुरी व्यवस्था का वध होगा और बीजेपी और एलजेपी की सरकार बनेगी.
चिराग पासवान ने कहा कि इस बार जो भी मतदान हुआ है वो बदलाव के लिए हुआ है. विकास के नाम पर हुआ है. जिस तरीके से मुझे फीडबैक मिल रहा है एक बात तो तय है अगली 10 तारीख को मुख्यमंत्री का पुन:बिहार में मुख्यमंत्री बनना असंभव होगा और भाजपा लोजपा की सरकार 10 तारीख को बिहार में बनने जा रही है.
मां दुर्गा के भक्त महिसासुरी व्यवस्था का करेंगे वध
चिराग पासवान ने कहा कि मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा. महिसासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाही की. गोली बिना आदेश तो नहीं चल सकती. इस महिसासुरी व्यवस्था का वध मां दुर्गा के भक्त 10 तारीख़ को करेंगे.