ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / politics / चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया...

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले?

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पद को लेकर स्पष्ट किया कि वह इस दौड़ में नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होना चाहिए। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल और विपक्षी नेता

23-Mar-2026 01:39 PM

By First Bihar

Bihar News:  बिहार के वैशाली जिले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उन्होंने साफ कहा कि वह खुद इस दौड़ में नहीं हैं और ना ही कभी रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होना चाहिए। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद से ही राज्य की राजनीति में अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच वैशाली दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर सब कुछ लगभग तय हो चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। 


इसके अलावा चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने ममता सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। चिराग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं बढ़ी हैं और सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब इस तरह की राजनीति से परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में वहां बदलाव तय है।


चिराग पासवान ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव जनता से कट गए हैं। चिराग ने आरोप लगाया कि तेजस्वी मीडिया से दूरी बना रहे हैं और उनकी अपनी पार्टी के भीतर भी पकड़ कमजोर हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख पा रहे, वे राज्य की जिम्मेदारी कैसे संभालेंगे।


बताया जा रहा है कि चिराग पासवान सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने हाल ही में शौचालय की टंकी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


चिराग पासवान ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के सदस्यों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने की कोशिश की जाएगी, ताकि उनकी मुश्किलें कुछ हद तक कम हो सकें।