Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Nov-2020 04:16 PM
PATNA: बिहार में कल तीसरे चरण का चुनाव होने वाला है. इस बीच एक बार फिर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और उनके शासनकाल पर हमला बोला है. चिराग ने बिहार के लोगों से अपील कि यही समय बिहार को बर्बाद होने से बचाने के लिए है. यह अपील खासतौर से बिहार के अधिकारियों से की है.
30 साल बदहाल रहा बिहार
चिराग पासवान ने कहा कि’’ पिछले 30 साल में बदनाम से बदहाल बिहार होने के कारण बिहार सरकार के अंतर्गत सभी अधिकारियों का परिवार पटना या दिल्ली में रहता है और वह खुद पूरी ज़िंदगी अलग अलग ज़िलों में परिवार के बिना बिताते है. यह कैसी ज़िंदगी आप जीने के लिए बेबस है. यही समय बिहार को और बर्बाद होने से बचाने का.''
कल भी नीतीश पर बोला था हमला
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के अंतिम चुनाव बाले बयान पर भी पलटवार किया था और कहा था कि’’ साहब ने कहा है की यह उनका आख़िरी चुनाव है. इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएंगे नहीं. अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे. अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जेडीयू. फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग? बता दें कि इससे पहले भी चिराग पासवान कई बार कह चुके हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो नल जल योजना घोटाले की जांच कराएंगे और दोषी अधिकारी से लेकर सीएम तक को वह जेल भेजवाएंगे.