ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / politics / चारा घोटाला मामला में आज होगा अहम फैसला, इस मामले में CBI कोर्ट...

चारा घोटाला मामला में आज होगा अहम फैसला, इस मामले में CBI कोर्ट ने होगी सुनवाई; इन आरोपियों के भाग्य का होगा निर्णय

28-Aug-2023 10:27 AM

By First Bihar

RANCHI : चारा घोटाला मामले में आज एक बड़ा फैसला आएगा। इस मामले में आज 124 आरोपियों के भाग्य का फैसला होना है। आज डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में फैसला आएगा। इस मामले में आज सभी आरोपियों को न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट में सभी आरोपियों को सशरीर पेश होना है। अबतक इस मामले में सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष अब तक 500 से ज्यादा गवाहों को पेश किया है। 


वहीं, चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद के पांच मामले सहित 53 मामले में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। जिसमें 52 मामलों में कोर्ट ने फैसला भी सुना दिया है। वहीं आज (28 अगस्त) डोरंडा कोषागार मामले में फैसला सुनाने के बाद चारा घोटाला से जुड़े सभी मामलों में फैसला आ जाएगा। हालांकि, इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को पहले ही सजा हो चुकी है। 


मालूम हो कि, चारा घोटाला मामले में आरोपियों की सबसे ज्यादा संख्या डोरंडा कोषागार से जुड़े मामले में ही है। इससे पूर्व चाईबासा, देवघर और दुमका मामले में फैसला सुनाया जा चुका है। जिसमें लालू यादव समेत कई दोषियों को सजा सुनाई गई है। वहीं आज होने वाली सुनवाई में लालू प्रसाद यादव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। 124 आरोपियों में लालू यादव का नाम शामिल नहीं है, क्योंकि इस मामले में लालू यादव को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। 


आपको बताते चलें कि, सीबीआई की तरफ से चारा घोटाला में 66 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें छह मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को भी अभियुक्त बनाया गया था।  वहीं अन्य सभी मामलों में कई पशु चिकित्सक के साथ-साथ सीनियर आईएएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं आज होने वाली सुनवाई में कई ऐसे रिटायर्ड पदाधिकारी भी सशरीर हाजिर होंगे, जिनकी उम्र करीब 85 से 95 वर्ष है। चारा घोटाला 90 के दशक का देश के सबसे बड़े घोटाले के रूप में देखा जाता है। लालू यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान यह घोटाला हुआ. जिसकी राशि करीब 950 करोड़ बताई गई थी।