ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / CM नीतीश बोले- हर जिले में काम शुरू करने की जा रही है...

CM नीतीश बोले- हर जिले में काम शुरू करने की जा रही है व्यवस्था, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा रोजगार

31-Dec-2020 02:45 PM

PATNA: सीएम नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण के दौरे पर हैं. इस दौरान नीतीश ने चनपटिया में नवप्रवर्तन स्टार्ट अप जोन के रेडिमेड कपड़ों की इकाइयों का मुआयना किया है. सीएम ने कहा कि हर जिले में काम शुरू करने के लिए व्यवस्था की जा रही है. इससे स्थानीय लोगों को भी मिलेगा रोजगार. यहां पर बेहतर तरीके से काम हो रहा है.  जरूरत पड़ने पर इस तरह के मॉडल को दूसरों जिलों में भी शुरू किया जाएगा. 


news image


सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के दौर के अनुसार लोग परेशान थे. हमलोगों मदद की. बाहर काम करने वाले लोगों के बारे में मन में बात आई तो जो यहां पर काम करना चाहते हैं उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी.


news image


सीएम ने कहा कि बाहर से काम करने वाले लोगों को मदद दी जाएगी. ऐसे सेंटरों को देखने की इच्छा थी. जो यहां पर सामान बन रहा है यहां की स्थानीय आपूर्ति के साथ-साथ विदेश में भी सामानों को भेजा जा रहा है. यहां के काम करने वाले लोग भी काफी खुश नजर आए. हमलोगों ने जो पॉलिसी बनाई है उस तरह से सहयोग भी करेंगे. मुख्य सचिव को कहा गया है जो यहां के काम को देखिए. यहां पर ठीक तरीके से काम हो रहा है. क्या-क्या चीज की जरूरत है उसको पूरा किया जाएगा. हर जिले में इस तरह का काम शुरू होगा तो जगह की जरूरत होगी है. काम करने वालों के लिए बनाकर जगह दिया जाएगा. जिससे काम करने वालों को आसानी होगा. 


news image