ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कराने...

चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कराने की मांग; गवर्नर ने इतने बजे बुलाया

01-Feb-2024 03:17 PM

By First Bihar

RANCHI: हेमंत सोरन के इस्तीफे के बाद विधायक दल के नेता चुने गए जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। चंपई सोरेन के दावा पेश करने के बावजूद राज्यपाल की तरफ से उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं मिल सका है। शपथ ग्रहण में हो रही देरी को लेकर चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखा है और जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कराने की मांग की है। चंपई सोरेन की मांग पर राज्यपाल ने शाम साढ़े पांच बजे मिलने का समय दिया है।


चंपई सोरेन ने पत्र में लिखा कि, “सादर निवेदित करना है कि कल दिनांक 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा आपको त्यागपत्र सौंपने एवं रात्रि 08.45 में आपके द्वारा इसे स्वीकार कर लेने के पश्चात ही मेरे नेतृत्व में आपके समक्ष उपस्थित पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल, जिसमें संयुक्त गठबंधन विधायक दल सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगिर आलम, राजद के विधायक सत्यानन्द भोक्ता, सी.पी.आई (एम. एल.) के विधायक विनोद कुमार सिंह तथा झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र०) के विधायक प्रदीप यादव शामिल थे। हम लोगों ने 47 माननीय विधायकों के समर्थन के दावे एवं 43 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आपको सादर समर्पित किया था, जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। यहां यह भी उल्लेख करना उचित है कि मेरे साथ सभी 43 विधायक, जिनका हस्ताक्षर समर्थन पत्र में दर्ज है, वे राजभवन के लिए गए थे, लेकिन वे गेट पर ही रूके रहे, उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया”।


उन्होंने आगे लिखा, “महोदय, वर्तमान में पिछले लगभग 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है। राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संवैधानिक प्रमुख होने के नाते हम सभी विधायक गण एवं राज्य की जनता आपसे उम्मीद करते हैं कि शीघ्र ही आप एक लोकप्रिय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर राज्य को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालेंगे। आपसे सादर अनुरोध है कि मेरे सरकार गठन के दावे को स्वीकार करते हुए मुझे शीघ्र मुख्यमंत्री मनोनीत कर नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने की कृपा की जाय। साथ ही साथ यह भी अनुरोध है कि मुझे सभी विधायकों के साथ आज अपराहन 3 बजे राजभवन में मिलने का समय दिया जाय ताकि मैं आपसे विधायकों के साथ मिल कर आपको आश्वस्त कर सकूं कि बहुमत मेरे साथ है, मैं राज्य में स्थिर सरकार देने में सक्षम हूं”।