ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट: राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, सदन में मुख्यमंत्री, हेमंत...

चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट: राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, सदन में मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन समेत सभी विधायक मौजूद

05-Feb-2024 11:28 AM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार की आज अग्नि परीक्षा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी विधानसभा पहुंचे हैं। जेएमएम और कांग्रेस के सभी विधायक सदन में मौजूद हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण शुरू हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे। विश्वास प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद वोटिंग होगी।


दरअसल, जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे के बाद झारखंड में नई सरकार का गठन हुआ है। महागठबंधन की इस सरकार में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया है। चंपई सोरेन सरकार को आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी ईडी की कस्टडी में विधानसभा पहुंचे हैं। सदन में राज्यपाल सीपी राधाकृषणन का अभिभाषण चल रहा है।


फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई(एमएल) के विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद चंपई सोरेन विश्वास मत का प्रस्ताव लाएंगे। चंपई सोरेन आज अपने विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद वे 2 फरवरी को उन्होंने सीएम पद की शपथ लिया था।