TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
22-Jan-2021 02:10 PM
PATNA : बड़ी मशक्कत के बाद विधानसभा चुनाव में 1 सीट पर जीत हासिल करने वाली बीएसपी के इकलौते विधायक ने पाला बदल का फैसला कर लिया है. कैमूर के चैनपुर से बीएसपी के विधायक मोहम्मद जमा खां अब जदयू का दामन थामने जा रहे हैं. जेडीयू नेताओं से उनकी बातचीत हो चुकी है और जल्द ही वह अधिकारिक तौर पर जदयू का दामन थाम लेंगे.
जमा खां लगातार जेडीयू नेतृत्व के साथ संपर्क में थे. पिछले दिनों जेडीयू के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्होंने मुलाकात भी की थी. उस वक्त जमा खां ने कहा था कि वह एक ही इलाके से आने के कारण वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने आए थे, लेकिन इस मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जमा खां जेडीयू में शामिल हो जाएंगे और आखिरकार अब वही होने जा रहा है.
फर्स्ट बिहार ने इस मामले में विधायक जमा खां से बात की है. जमा खां ने कहा है कि उनकी बातचीत जेडीयू से चल रही है, लेकिन वह कब तीन थामने जा रहे हैं इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है. बता दें कि इससे पहले भी बिहार में बीएसपी के विधायक जो भी रहे अपने समय और फायदे के हिसाब से पल्ला बदलते रहे हैं. अब बारी जमा खां की है.