Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
19-Jan-2025 01:27 PM
By First Bihar
Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर से जाति आधारित गणना की चर्चा शुरू हो गई है। जातीय गणना के आंकड़ों पर राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद नीतीश सरकार ने साफ कह दिया है कि अगर किसी को लगता है कि आंकड़े फर्जी हैं तो सरकार उसकी जांच कराने के लिए तैयार है।
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे थे। पटना के बापू सभागार में आय़ोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार में हुए जातीय गणना के आंकड़ों को फर्जी बताया था और कहा था कि जातीय गणना के नाम पर बिहार की सरकार ने राज्य की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है हालांकि यह और बात है कि बिहार में जाति आधारित गणना तब हुई थी जब कांग्रेस खुद बिहार सरकार में सहयोगी थी।
राहुल गांधी के इस बायान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जेडीयू ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। सरकार में जेडीयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि राहुल गांधी अपने बयान से अपने खुद को ही हास्यास्पद बना रहे हैं। जातीय गणना को लेकर उन्होंने जो बयान दिया वह पूरी तरह से हास्यास्पद है।
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अफसोस की बात यह है कि जातीय गणना की शुरुआत हुई और आंकड़े आए तो कांग्रेस शुरू से अंत तक समर्थन करती रही और आज वह इसे फेक बता रहे हैं। राहुल गांधी बिना किसी प्रमाण के बोल रहे हैं। अगर किसी को इसपर संदेश है तो वह बता दे सरकार तुरंत इसकी जांच कराएगी। इसको लेकर आजतक एक भी अप्पति दर्ज नहीं कराई गई है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी ने उस वक्त साथ दिया था और आज वह इसे जाली कह रहे हैं। राहुल गांधी को इंडियन स्टेट और इंडियन गवर्नमेंट में फर्क नहीं पता है, उनसे हम क्या उम्मीद रखे। बार-बार राजद के नेता ये दावा करते हैं कि उन्होंने ही जातिगत गणना कराई थी। हमने तो विधानसभा में कहा है कि सभी दलों के सहयोग से बिहार में जातीय गणना कराई गई है। राहुल आज उसी आंकड़े को जाली कह रहे हैं, उनके व्यक्तित्व पर संदेह है।
वहीं राहुल के संविधान खतरे वाले बयान पर विजय चौधरी ने कहा कि एक डायरी रख लेने से पूरे संविधान का ज्ञान प्रदर्शित होता हैं ऐसा नहीं है। उनको मूल बात कहनी चाहिए कि किस मायने में संविधान खतरे में है। राहुल गांधी यह बताएं कि किस हिसाब से संविधान खतरे में है। वहीं आने वाले आम बजट पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर संभव मदद देने को तैयार है। 11500 करोड़ का स्पेशल राशि दी गई है। केंद्र से अपना रुख साफ किया है वह बिहार को मदद करेंगे।
फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट..