ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / Bihar Politics: बिहार में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और सहनी समेत अन्य नेताओं...

Bihar Politics: बिहार में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और सहनी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा, पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

Bihar Politics: मुंगेर न्यायालय में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी सहित कई नेताओं पर भाजपा नेता ने परिवाद दर्ज कराया है।

05-Sep-2025 11:40 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पीएम मोदी की मांग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब मुंगेर के बीजेपी नेता मणिशंकर भोलू ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। 


इस परिवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के कई नेताओं को नामजद किया गया है। यह मामला दरभंगा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ मंच से कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। 


मणिशंकर भोलू का आरोप है कि इस कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री की मां को लेकर अपशब्द कहे गए, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित समाचारों को आधार बनाकर यह मामला दायर किया गया है।


भाजपा नेता मणिशंकर भोलू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी सहित 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह परिवाद दायर कराया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा की धरती से इस प्रकार की टिप्पणी करना निंदनीय है और इसके लिए न्यायिक कार्रवाई आवश्यक है।