ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / politics / CAA-NRC के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा-...

CAA-NRC के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- 'प्रोटेस्ट से ब्रांड मोदी और BJP पर नहीं पड़ेगा असर'

21-Dec-2019 10:42 AM

DELHI: CAA और NRC के खिलाफ देश भर में हो रहे प्रदर्शन के बीच जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि CAA और NRC के विरोध से ना ही ब्रांड मोदी और ना ही बीजेपी पर कोई असर पड़ेगा.  


प्रशांत किशोर ने कहा कि NRC और नागरिकता संशोधन कानून से बीजेपी को राजनीतिक मोर्चे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. पीएम मोदी को रोकने वाला फिलहाल कोई नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा कि भले ही कई राज्य NRC का विरोध कर रहे हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है.


प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि कमजोर विपक्षी पार्टी का मतलब ये नहीं है कि भारत में विरोध करने वाले कमजोर हैं. वहीं CAA-NRC के मुद्दे पर होने वाले प्रोटेस्ट में कांग्रेस के किसी बड़े नेता के शामिल नहीं होने पर भी प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया और ट्वीट करके कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.