BUXAR: ठंड के दस्तक से साथ ही गरीबों की परेशानी बढ़ गई है हालांकि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कई तरह के अभियान भी शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में युवा चेतना की तरफ से बक्सर के दर्जन भर गांवों में कंबल वितरण अभियान चलाया गया।
इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम राजनीति में नहीं सेवा में विश्वास रखते हैं। हम ग़रीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास हेतु अभियान चला रहे हैं।
रोहित ने कहा कि सरकार ग़रीब के विकास हेतु सराहनीय कार्य कर रही है परंतु प्रत्येक व्यक्ति को भी अपने भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। पूरे देश में युवा चेतना ठंड के मौसम को देखते हुए 1 लाख जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाएगी।