ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / लालू-राबड़ी राज में सिर्फ होता था नरसंहार, सत्ता में आते ही बदल दिया...

लालू-राबड़ी राज में सिर्फ होता था नरसंहार, सत्ता में आते ही बदल दिया बिहार

18-Oct-2020 12:39 PM

PATNA:  बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू और राबड़ी के शासन का पर सवाल उठाया. नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार का कितना बुरा हाल था. जंगलराज था. सामूहिक नरसंहार होता था, लेकिन नवंबर 2005 से हमने काम करना शुरू किया तो अब देख लीजिए कितना परिवर्तन हुआ है. 

नीतीश कुमार ने कहा कि जब काम करने का उन लोगों को मौका मिला तो समाज की सेवा नहीं की,बिहार की सेवा नहीं की, सिर्फ अपनी सेवा की इसीलिए अंदर हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पीएम मोदी के सहयोग से आज बिहार का विकास दर हमने बढ़ाने का काम किया है. बिहार को विकास पथ पर लाये हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय 1 के तहत कितने ही विकास कार्य हुए है. महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की. हर घर बिजली तो तय समय से पहले पहुंचा दिए. युवाओं को स्कूल तक तो पहुंचा दिए और उच्च शिक्षा में उन्हें सहायता देने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की. चौसा तो ऐतिहासिक जगह है और बिहार का गौरवशाली इतिहास है. अगर फिर से मौका मिला तो बिहार को वही गौरव हम दोबारा प्राप्त करवाएंगे. बहनों से खास अपील है आप लोग 28 तारीख को घर से सबसे पहले निकलिएगा और NDA उम्मीदवार को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाइयेगा.