ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला

Home / politics / बक्सर के BJP उम्मीदवार का आपत्तिजनक फोटो वायरल, परशुराम चतुर्वेदी ने साजिश का...

बक्सर के BJP उम्मीदवार का आपत्तिजनक फोटो वायरल, परशुराम चतुर्वेदी ने साजिश का लगाया आरोप

08-Oct-2020 12:10 PM

BUXAR : बक्सर से एनडीए उम्मीदवार के रेस में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को मात देकर टिकट हासिल करने वाले बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी अब विवादों में घिर गए हैं परशुराम चतुर्वेदी को बीजेपी ने बक्सर से अपना कैंडिडेट बनाया है. लेकिन उनकी एक तस्वीर तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर उस वक्त की है जब परशुराम चतुर्वेदी शराब पी रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर बक्सर का सियासी पारा गरमा गया है.

वायरल तस्वीर में परशुराम चतुर्वेदी के सामने गिलास में कोई तरल पदार्थ नजर आ रहा है. सामने प्लेट रखी है जिसमें चिप्स के टुकड़े पड़े हुए हैं और परशुराम चतुर्वेदी हाथों में मोबाइल लेकर उसे देख रहे हैं. इस वायरल तस्वीर की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है. लेकिन सियासी पारा इसी वायरल तस्वीर को लेकर चढ़ा हुआ है.

वायरल तस्वीर को लेकर परशुराम चतुर्वेदी ने सफाई देते हुए कहा है कि यह उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश है  चुनाव के दौरान राजनीतिक साजिश के तौर पर उनकी ऐसी तस्वीर को वायरल किया जा रहा है. जिससे लोगों को यह लगे कि वह शराब पी रहे हैं. हालांकि हकीकत यह है कि वह चाय पी रहे हैं.सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को अचानक से तब वायरल किया गया जब परशुराम चतुर्वेदी को बीजेपी ने बक्सर सीट से उम्मीदवार बना दिया. आपको बता दें कि बुधवार की शाम परशुराम चतुर्वेदी के नाम की अधिकारिक घोषणा की गई और अब वह नामांकन करने जा रहे हैं.