BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
03-Feb-2026 01:25 PM
By FIRST BIHAR
Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान बिहार में बंद पड़ी फैक्ट्रियों और औद्योगिक विकास का मामला उठाया। जेडीयू सदस्य नीरज कुमार ने सरकार से सवाल पूछा कि राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य के सभी जिलों में भू अर्जन की कार्यवाई प्रक्रियाधीन है।
नीरज कुमार ने कहा कि जब वैश्विकरण और नई आर्थिक नीति लागू हुई तो विनिवेश होने से तमाम पब्लिक सेक्टर की कंपनियां बंद हो गईं, इसको कबूल करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जमीनें हमारे पास हैं, हम मंत्री से मांग करते हैं कि केंद्र सरकार से संवाद स्थापित कर कोई मेकनिज्म डेपलप करना चाहिए कि जब जमीन उपलब्ध है, बाउंड्री वॉल किया हुआ है। पूरे बिहार में पब्लिक सेक्टर के कई मिल और फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं।
इस पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवालव ने सरकार की तरफ से जवाब दिया और बताया कि मोकामा अंचल में जो 40 एकड़ जमीन है वह भारत सरकार से बिहार सरकार का उद्योग विभाग अपने में ट्रांसफर करके वहां पर उदयोग स्थापित करने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम भारत सरकार को पत्र लिखेंगे कि वैसी जमीन जो भारत सरकार के किसी काम की अभी नहीं है और बिहार में है तो उन सभी को मैंने चिन्हित किया है और वैसे जमीन के लिए हम भारत सरकार को पत्र लिखने जा रहे हैं।
उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अगले सत्र के पहले एक हजार उद्योग बिहार में लग जाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सदन में नहीं आएंगे। मंगलवार को विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि 693 एकड़ जमीन विभाग को मिल चुका है।