1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
01-Feb-2025 12:30 PM
By FIRST BIHAR
budget 2025: आम बजट 2025 के जरिए केंद्र सरकार ने बिहार को साधने की कोशिश की है। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राह को आसान करने के लिए बजट में बिहार के लिए सात बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं के जरिए राज्य के अलग-अलग इलाकों को साधने की कोशिश की गई है।
बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना एयरपोर्ट और आईआईटी के विस्तार की घोषणा कर बिहार के मगध क्षेत्र को साधने की कोशिश की है तो वहीं मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान कर मिथिलांचल को साधा है। वहीं कोसी केनाल से माध्यम से सीमांचल तो बिहटा के जरिए शाहाबाद को लुभाने की कोशिश हुई है। केंद्र सरकार की इन घोषणाओं को इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
बिहार में लंबे समय से विशेष राज्य के दर्जा की मांग उठ रही है। विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि नीतीश कुमार जब विपक्ष में थे तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात कहते थे लेकिन अब जब सरकार में हैं तो उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बिहार के लिए सात बड़ी घोषणाएं कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी राह को आसान बनाने की कोशिश की है।
आम बजट 2025 में मिथिलांचल से सीमांचल तक के लिए सात बड़ी घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बिहार में मखाना बोर्ड का गठन, आईआईटी पटना का विस्तार, बिहार में नेशनल फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट खोलने का एलान, वेस्टर्न कोसी कैनाल के लिए अलग से बजट की घोषणा, बिहटा एयरपोर्ट का विस्तार, पटना एयरपोर्ट का विस्तार और बिहार में तीन नए ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई है।