ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह...

‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत

Bihar Politics: भाजपा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का रामनवमी के मौके पर बिहार के बाढ़ में ऐसा बयान दे दिया, जिससे सियासत गरमा गई है. उन्होंने खुले मंच से कहा कि देश में सिर्फ दो ही खलनायक हैं और उनका नाम मुसलमान और सवर्ण है.

28-Mar-2026 08:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भाजपा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का रामनवमी के मौके पर दिया गया एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में “दो ही खलनायक हैं—पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण।” उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं।


बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बिहार के पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था। अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनकी यह बात कई लोगों को आहत कर सकती है, लेकिन उनके अनुसार वर्तमान समय में यही स्थिति बन गई है। उन्होंने ‘सवर्ण’ शब्द को कई बार दोहराते हुए अपने बयान पर जोर दिया।


उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों के समर्थन में भाजपा को छोड़कर लगभग सभी राजनीतिक दल खड़े नजर आते हैं, लेकिन सवर्णों के साथ कौन है, यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी यही प्रश्न किया, जिस पर जवाब मिला—‘कोई नहीं’। इस पर उन्होंने कहा कि इसी वजह से सवर्ण भी आज खलनायक के रूप में देखे जा रहे हैं।


अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए समाज में बढ़ती दूरी और पीड़ा का जिक्र किया और लोगों से एकजुट होने की अपील की। साथ ही रामनवमी के अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया था। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि समाज में एकता बनाए रखते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए और भेदभाव छोड़कर समावेशी सोच अपनानी चाहिए।