ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / BPSC Protest: आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर का हुआ हेल्थ चेकअप, जानिए.....

BPSC Protest: आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर का हुआ हेल्थ चेकअप, जानिए.. डॉक्टरों ने क्या बताया?

पटना के गांधी मैदान में 24 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर का हेल्थ चेकअप कराया गया है.

03-Jan-2025 09:14 PM

By First Bihar

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन ने पटना के गांधी मैदान में पिछले 24 घंटे से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टरों की टीम के द्वारा कराई गई है। शुक्रवार की देर शाम डॉक्टरों की टीम गांधी मैदान में पहुंची और पीके का हेल्थ चेकअप किया।


दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान में गुरुवार की शाम से ही प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। जिला प्रशासन ने उनके आमरण अनशन को अवैध बताकर उन्हें अनशन समाप्त करने को कई बार कहा लेकिन पीके अपना अनशन नहीं तोड़ रहे हैं।


पीके के आमरण अनशन के 24 घंटा से अधिक बीत जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा प्रशांत किशोर का हेल्थ चेकअप कराया गया है। शुक्रवार की शाम साढ़े 8 बजे पटना के प्रसिद्ध डॉक्टर राजीव रंजन ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। 


स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि उन्हें हल्का ब्रोंकाइटिस के लक्षण हैं। ठंड के मौसम में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, फिलहाल उनके स्वास्थ्य में कोई गंभीर खतरे की बात नहीं है। सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, और उनके स्वास्थ्य की स्थिति भी नॉर्मल है।