ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / politics / BJP विधायक ने अपनी जान को लालू परिवार से खतरा बताया, विधानसभा में...

BJP विधायक ने अपनी जान को लालू परिवार से खतरा बताया, विधानसभा में लगाई सुरक्षा की गुहार

27-Nov-2020 02:29 PM

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव का फोन कॉल आने के बाद बीजेपी विधायक ललन पासवान लगातार सुर्खियों में है. बीजेपी विधायक ललन पासवान ने आज विधानसभा में यह कहते हुए सनसनी फैला दी कि उनकी जान को खतरा है. 

ललन पासवान ने कहा कि उन्होंने जिस तरह लालू यादव का फोन आने के बाद सभी बातें सार्वजनिक की है उसके बाद उनकी जान और उनके परिवार पर लगातार खतरा मंडरा रहा है. वह मानसिक तौर पर परेशान हैं.

दरअसल राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा के चर्चा में हिस्सा लेते हुए तेजस्वी यादव ने जैसे ही अपना संबोधन खत्म किया ललन पासवान अपनी सीट पर उठ खड़े हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार की तरफ से उनकी जान को खतरा है.

ललन पासवान के इतना कहते ही तेजस्वी यादव भी अपनी सीट पर उठ खड़े हुए. इसी बीच उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि यह मामला बेहद गंभीर है और बीजेपी सदस्य को सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहि.ए जेडीयू के विधायक श्रवण कुमार ने भी इस मामले को गंभीर बताया.