BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
22-Nov-2022 08:52 AM
RANCHI : विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व परिवर्तन की तरफ आगे बढ़ती नजर आ रही है। बीजेपी ने झारखंड में हेमंत सरकार बनने के बावजूद पिछले 3 साल में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं होने के बाद अब रणनीतिक तौर पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। बीजेपी झारखंड में विधायक दल का नेता बदलने की तैयारी में है, साथ ही साथ प्रदेश नेतृत्व के लिए एक पुराने चेहरे पर पार्टी भरोसा जताने जा रही है। बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया जाएगा। विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी किसी ऐसे चेहरे को मिलने वाली है जो हेमंत सोरेन के खिलाफ सामने से लोहा ले सके और जिसकी छवि बेहद पाक साफ हो।
दरअसल इस बात की चर्चा है कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को इसी मसले पर चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया था। दिल्ली में बाबूलाल मरांडी की मुलाकात अमित शाह से हुई। केंद्रीय नेतृत्व यह चाहता है कि झारखंड में पार्टी किसी ऐसे चेहरे को आगे रखें जो ना केवल आदिवासी हो बल्कि उसके पास जमीनी स्तर का जनाधार भी हो। अमित शाह ने इस मामले पर पूरा वर्कआउट किया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल लगभग खत्म होने वाला है। संगठन में इसके साथ ही बड़े बदलाव की तैयारी बीजेपी कर रही है। इतना ही नहीं बीजेपी ने ऐसे जिलाध्यक्षों को भी बदलने का फैसला किया है जो एक्टिव नहीं हैं। इसके लिए पार्टी ने पिछले दिनों आयोजित किए गए धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को भी आधार बनाया है। माना जा रहा है कि जिन जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन इस दौरान बढ़िया नहीं रहा, उनकी छुट्टी लगभग तय है।
आपको बता दें कि झारखंड में बीजेपी नेतृत्व के स्तर पर जो भी बदलाव करेगी वह आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए होगा बाबूलाल मरांडी के चेहरे पर इसीलिए केंद्रीय नेतृत्व दांव लगाना चाहता है हालांकि बाबूलाल की विधायकी का मामला अभी हाई कोर्ट में है दल बदल के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की विधायकी खत्म करने पर सुनवाई पूरी की है हालांकि बाबूलाल मरांडी इस मामले में हाई कोर्ट गए हैं उनका आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनके पक्ष को नहीं सुना ऐसे में बगैर पक्ष सुने फैसला देने पर रोक लगाई जाए।